पं.राजकुमार शर्मा की भविष्यवाणी-क्या कांग्रेस केन्द्र में टिक पाएगी ?
Wednesday, 23 February 2011 10:47

देश में लगातार हो रहे घोटालों से राजनीतीज्ञों के साथ ही भविष्यवक्ताओं में भी चिंता का भाव बढ गया है। क्योंकि यदि कोई भी परिस्थिति बनती या बिगडती है उसमें नेताओं के ग्रह गोचर औऱ देश के नक्षत्रों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस विषय पर विश्वविख्यात ज्योतिषाचार्य और आर्थिक भविष्यवक्ता पं.राजकुमार शर्मा का कहना है कि देश में चारों तरफ कांग्रेसियों और आमजन में चिंता व्याप्त है कि क्या केन्द्र में कांग्रेस नीत सरकार रह पाएगी?

                इस समय कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी की जन्म कुंडली में बुध की महादशा चल रही है जिसमें बुध इस समय शनी की राशी में बैठा है, तथा उनकी कुंडली में बारहवें भाव और तीसरे घर का स्वामी बुध इस समय सप्तमेश है जिसके कारण उनकी लोकप्रियता में उल्लेखनीय गिरावट आने की संभावना है। इन ग्रहों के प्रभाव के कारण ही पिछले तीन महिनों से सोनिया जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कमजोर हुई है, और विरोधी पक्ष हावी होता दिख रहा है। प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंग की जन्म कुंडली का अध्ययन करने पर दिखाई पडता है कि उन पर राहु की महादशा चल रही है। राहु महादशा में बुध की अंतरदशा दि.18/11/2011 तक है। इसके पश्चात उनकी कुंडली में राहु की महादशा में केतु की अंतरदशा शुरु हो जाती है, औऱ इसके साथ ही शनी उनकी कुंडली में दूसरे स्थान पर होने के कारण मारकेश हो जाता है। जो सीधा उनके स्वास्थ्य औऱ आयु के घर अष्टम भाव को देखता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह स्थिति उनको स्वत: पद त्यागने को बाध्य कर सकता है। एक सभावना यह भी दिखती है कि शायद वे अपने स्वास्थ्य या शारीरिक दुर्बलता के कारण स्वयं को पदमुक्त करलें।

          ठीक इसी समय राहुल गांधी की जन्मकुंडली में सूर्य की महादशा चल रही है। सूर्य की महादशा में शनी की अंतरदशा चल रही है। जो कि दिं.26/05/2011 तक रहेगी। ये ग्रह स्थिति उनके लिये हानिकारक हो सकती है। जिसमें उन्हें इस काल खंड में राजनीतिक समस्याएँ और शारीरिक व्याधियाँ आ सकती हैं। इसी कारण से पिछले दो राज्यों उत्तर प्रदेश और बिहार के विधान सभा चुनावों में उनका प्रभाव काम नहीं आया और दोनों राज्यों में पार्टी को हार का मुंह देखना पडा, जो अगले एक साल तक औऱ देखना पड सकता है। इस समय काल में उन्हें सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यधिक सतर्क रहना परम आवश्यक है। कुछ भी घटना घटने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

              इसी के साथ जब हम देश की कुंडली का अध्ययन करते हैं तो संवत 2068 (अप्रैल 2011) के बाद से ग्रह स्थिति बनती है कि राजा चन्द्र है और मंत्री केतु है। जिसका प्रभाव बडे-बडे घोटालों औऱ स्केम के रहस्यों का पर्दाफाश करेगा। जिसमें देश की बडी से बडी हस्तियाँ कटघरे में खडी दिखाई दे सकती हैं। जिसके कारण कांग्रेस को सदन में बहुमत साबित करना पड सकता है। लेकिन सोनिया और राहुल की कुंडली के आधार पर कहा जा सकता है कि सन 2008 के विश्वास मत के समय जो स्थिति कांग्रेस की रही थी लगभग वही स्थिति फिर बनती दिख रही है। लेकिन उसी प्रकार से सदन में फिर एक बार विश्वास मत में जीत हासिल कर लेंगे। लेकिन अप्रैल 2012 के पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपने पद का त्याग करना पड सकता है, जिसके कारण प्रधानमंत्री पद के प्रथम और प्रबल दावेदार श्री प्रणव मुखर्जी होंगे। इसलिये एक तरह से यह भी समझा जा सकता है कि वे अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं। 

             लेकिन सन 2014 के चुनाव में सोनिया जी और राहुल के नेतृत्व को चुनाव में शिकस्त मिलने की संभावना बलवती है। जिसके कारण चुनाव के कालखंड में देश में एक तीसरा मोर्चा बन सकता है जिसका नेता कोई अंग्रेजी वर्णमाला के एन या एम अक्षर से शुरू होने वाले नामक व्यक्ति देश की शीर्ष पद पर आसीन हो सकता है। लेकिन ये सरकार भी आपसी खींचतान के कारण अपना कार्यकाल पूरा करने में विफल रहेगी और फिर मध्यावधि चुनाव होने के कारण फिर से एक बार कांग्रेस के आने की प्रबल योग बन रहे हैं औऱ देश का नेतृत्व राहुल गाँधी के हाथों सौंपे जाने का योगदान बनता दिख रहा है। इसी दौरान सन 2016 के बाद प्रियंका गाँधी वढेरा की जन्म कुंडली में गुरू और शनी का उच्च योग होने से प्रियंका को राजयोग का मार्ग प्रशस्त होने का योग बन रहा है।

              अब तक कई सटीक भविष्यवाणियाँ कर चुके पं.राजकुमार शर्मा ने कुछ समय पहले आज की चल रही राजनीतिक परिस्थिति की भविष्यवाणी की थी जो कि सच साबित हुई। भारत के अतिरिक्त उनके हजारों विदेशी शिष्य भी हैं जो अपने व्यापार औऱ नफा नुकसान के बारे में सलाह लेकर लाभान्वित होकर उनके गुणगान गाते रहते हैं। इन्टरनेट पर उनकी वेबसाइट www. Solutionastrology.com पर अपने समाधान के लिये देखा या व्यक्तिगत मिलने के लिये 9892264733 या फोन नं.022-26733297 पर संपर्क कर समाधान पाने का योग बन सकता है।

 
Banner

Activity Stream

6 months ago
Pandit Raj Kumar Sharma Amar Singh's health will keep on deteriorating day by day.
Nov 08
Pandit Raj Kumar Sharma There is a danger to UPA government. Mamta Banerjee, Anna Hazare and other Political Parties may put UPA govt. in trouble.
Nov 08
vinita uploaded a new avatar
Oct 31
7 months ago
Pandit Raj Kumar Sharma BSE and NSE will have positive trends.
Oct 17
Pandit Raj Kumar Sharma Anna Hazare may shunt out Mr.Prashant Bhushan from his team.
Oct 17
vinod daga uploaded a new avatar
Oct 14
 
Banner